सीमा सुरक्षा बल के जवान भाइयों के साथ फाउंडेशन की महिला प्रकोष्ठ सदस्यों ने रक्षाबंधन का पावन पर्व मनाया।
सिलीगुड़ी में अष्टलक्ष्मी परशुराम फाउंडेशन महिला प्रकोष्ठ की सदस्यों द्वारा सीमा सुरक्षा बल (BSF) के हमारे वीर जवान भाइयों के साथ रक्षाबंधन का पावन पर्व मनाया गया।
ऐसे सम्माननीय एवं वीर जवानों की गरिमामयी उपस्थिति में रक्षाबंधन मनाना हम सभी के लिए अत्यंत गर्व और सौभाग्य की बात है। देश की सीमाओं की रक्षा करने वाले इन वीर जवानों के प्रति हम हृदय से आभार एवं सम्मान व्यक्त करते हैं।
इस अवसर पर हम श्री मनोज शर्मा गौड़ का विशेष रूप से धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करना चाहते हैं, जिन्होंने इतने कम समय में BSF अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर इस कार्यक्रम को सफलतापूर्वक आयोजित करवाया। उनके प्रयास एवं सहयोग के बिना इस सुंदर आयोजन को इतने कम समय में संभव कर पाना कठिन था।
हम श्री प्रवीण तेतरवाल एवं श्री प्रवीण शर्मा का भी हृदय से धन्यवाद करते हैं, जिन्होंने आवागमन एवं परिवहन की व्यवस्था में हमारा सहयोग किया।
मैं उन सभी सदस्यों का भी हार्दिक धन्यवाद करती हूँ, जिन्होंने इस अवसर पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और अपने सहयोग एवं सहभागिता से इस कार्यक्रम को इतना सुंदर, सफल एवं यादगार बनाया।
हम सहायता लेने वाला समाज नहीं, एक-दूसरे को सक्षम बनाने वाला समाज बनाना चाहते हैं। सक्षम व्यक्ति से समर्थ परिवार, समर्थ परिवार से सशक्त समाज और सशक्त समाज से समृद्ध राष्ट्र तक।