कोलकाता में आयोजित गरिमामय समारोह में 179 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रोत्साहन छात्रवृत्ति प्रदान की गई।
अष्टलक्ष्मी परशुराम फाउंडेशन द्वारा कोलकाता में आयोजित प्रोत्साहन छात्रवृत्ति वितरण समारोह में 179 बच्चों को छात्रवृत्ति वितरित की गई।
फाउंडेशन के प्रथम प्रकल्प के अंतर्गत देशभर के 10,000 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित एवं प्रोत्साहित करते हुए छात्रवृत्ति प्रदान करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। पात्र विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति राशि चेक अथवा पारदर्शी व्यवस्था के माध्यम से सीधे उनके बैंक खातों में प्रदान की जाती है।
हम सहायता लेने वाला समाज नहीं, एक-दूसरे को सक्षम बनाने वाला समाज बनाना चाहते हैं। सक्षम व्यक्ति से समर्थ परिवार, समर्थ परिवार से सशक्त समाज और सशक्त समाज से समृद्ध राष्ट्र तक।