सेवा • संस्कार • समर्पण राष्ट्रीय कार्यालय : श्री परशुराम सेवा सदन, छत्रीबाड़ी, गुवाहाटी
होम › समाचार › नई दिल्ली

पद्मश्री सुरेंद्र शर्मा जी का भव्य अभिनंदन समारोह, दिल्ली

पद्मश्री सुरेंद्र शर्मा जी का भव्य अभिनंदन समारोह, दिल्ली

60 वर्षों की काव्य-यात्रा एवं 81 वर्षों की जीवन-यात्रा के अवसर पर अभिनंदन; 100 बच्चों को छात्रवृत्ति की घोषणा।

ब्राह्मण रत्न, भारतीय साहित्य एवं हास्य-व्यंग्य के शिखर पुरुष पद्मश्री सुरेंद्र शर्मा जी की 60 वर्षों की अविरल काव्य-यात्रा एवं 81 वर्षों की प्रेरणादायी जीवन-यात्रा के पावन अवसर पर राजधानी दिल्ली में देश के सुप्रसिद्ध उद्यमी श्री रतन कुमार शर्मा जी की प्रेरणा से अष्टलक्ष्मी फाउंडेशन द्वारा भव्य अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया।

अपनी बेबाक शैली, सहज मुस्कान और ‘चार लाणां’ के ज़रिए दशकों से देश को हँसाने वाले सुरेंद्र शर्मा जी के नैतिक मूल्यों और सामाजिक सरोकारों से प्रेरणा लेते हुए श्री रतन कुमार शर्मा ने अष्टलक्ष्मी फाउंडेशन द्वारा 100 बच्चों को प्रोत्साहन छात्रवृत्ति प्रदान करने की घोषणा की।

इस गरिमामय एवं ऐतिहासिक शाम में पद्मभूषण पंडित साजन मिश्रा, पद्मभूषण डॉ. कुमार सरीन, श्री डी.पी. अग्रवाल (अध्यक्ष, TCI), श्री अनिल अग्रवाल, श्री वासुदेव गर्ग, प्रो. पी. बी. शर्मा (कुलपति, एमिटी यूनिवर्सिटी), डॉ. प्रदीप गुप्ता, पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री विजय गोयल, श्री के. सी. त्यागी, श्री जयप्रकाश अग्रवाल, श्री एम.पी. शर्मा, श्री बाबूलाल पारीक, श्री कुलदीप भारद्वाज, श्री शशिकांत शर्मा (विश्व ब्राह्मण संघ), श्रीमती सुमन गुप्ता, श्रीमती ऋतु गोयल, वरिष्ठ पत्रकार श्री आलोक मेहता, श्री राजेश गर्ग (सचिव, हिन्दी अकादमी) और श्री संदीप चौधरी सहित साहित्य, कला, राजनीति एवं प्रशासन क्षेत्र के अनेक महानुभावों का सानिध्य मिला।

साथ ही देश के शीर्षस्थ कविगण — श्री अरुण जैमिनी, श्री संपत सरल, अपर्णा द्विवेदी (आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी की पौत्री), राजेन्द्र गुप्ता, सत्यभूषण जैन, संजीव गुप्ता, हिना चौहान, अरुणा मुकीम, समीर जैन, चिराग़ जैन, गजेंद्र सोलंकी, सरिता शर्मा, सीता सागर, शंभू शिखर, प्रवीन शुक्ल, दिनेश रघुवंशी, मनीषा शुक्ला, साक्षी तिवारी, कुशल कुशवाहा, पीयूष मालवीय, अमित शर्मा, रसिक गुप्ता, अनिल अग्रवंशी, मनु वैशाली, रणजीत चौहान, राजेश अग्रवाल, पद्मिनी शर्मा, महेंद्र अजनबी, वेदप्रकाश वेद, विनीत पांडे, महेश गर्ग बेधड़क (IRTS), योगेश कृष्ण और श्री बी. एल. गौड़ की गरिमामयी उपस्थिति ने इस शाम को यादगार बना दिया।

ईश्वर से प्रार्थना है कि सुरेंद्र शर्मा जी का यह साहित्यिक वटवृक्ष यूँ ही हरा-भरा रहे और आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहे। सादर अभिनंदन एवं अनंत शुभकामनाएँ।

← सभी समाचार

कार्यक्रम की झलकियाँ

पद्मश्री सुरेंद्र शर्मा जी का भव्य अभिनंदन समारोह, दिल्ली — चित्र 1 पद्मश्री सुरेंद्र शर्मा जी का भव्य अभिनंदन समारोह, दिल्ली — चित्र 2 पद्मश्री सुरेंद्र शर्मा जी का भव्य अभिनंदन समारोह, दिल्ली — चित्र 3

आइए, इस संकल्प का हिस्सा बनें

हम सहायता लेने वाला समाज नहीं, एक-दूसरे को सक्षम बनाने वाला समाज बनाना चाहते हैं। सक्षम व्यक्ति से समर्थ परिवार, समर्थ परिवार से सशक्त समाज और सशक्त समाज से समृद्ध राष्ट्र तक।