असम के तिनसुकिया एवं गुवाहाटी में आयोजित समारोहों में होनहार विद्यार्थियों को प्रोत्साहन राशि वितरित की गई।
अष्टलक्ष्मी परशुराम फाउंडेशन द्वारा असम के तिनसुकिया एवं गुवाहाटी में प्रोत्साहन छात्रवृत्ति वितरण समारोह आयोजित किए गए, जिनमें होनहार विद्यार्थियों को प्रोत्साहन राशि एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।
कार्यक्रमों को स्थानीय समाचार-पत्रों में भी स्थान मिला — “अष्टलक्ष्मी ने नारद जयंती पर होनहार विद्यार्थियों के बीच बाँटी प्रोत्साहन राशि”।
हम सहायता लेने वाला समाज नहीं, एक-दूसरे को सक्षम बनाने वाला समाज बनाना चाहते हैं। सक्षम व्यक्ति से समर्थ परिवार, समर्थ परिवार से सशक्त समाज और सशक्त समाज से समृद्ध राष्ट्र तक।